पटना, जुलाई 22 -- गायक और गीतकार उमाशंकर जायसवाल राष्ट्रीय लोक मोर्चा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने चंपारण निवासी उमाशंकर जायसवाल को रालोमो सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। पहले वे समता पार्टी में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके मनोनयन पर पार्टी नेता माधव आनंद, रामेश्वर प्रसाद महतो, रणविजय सिंह, जितेंद्र नाथ पटेल, फजल इमाम मल्लिक, रामपुकार सिन्हा, नरेंद्र मिश्रा, रामकुमार मेहता, रेखा गुप्ता,अखिलेश्वर सिंह, अंगद कुशवाहा,आलोक सिंह आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.