आरा, फरवरी 21 -- आरा, निज प्रतिनिधि । राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर केक काट कर सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम शहर के धोबिघटवा मोड़ के पास पार्टी के जिला संयोजक रोहित कुशवाहा की अध्यक्षता में हुआ। संचालन निर्वतमान प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने किया। सुनील पाठक ने कहा कि भोजपुर के सभी आरएलएम के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठों के सभी जिलाध्यक्ष, संयोजक मंडल एवं सभी जिला कमेटी पदाधिकारी प्रखंड संचालन मंड़ल में रहेंगे। जिला संयोजक रोहित कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर बिहार के सभी जिलो में पार्टी के स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें भोजपुर जिले में लगभग एक लाख प्राथम...