हाजीपुर, फरवरी 12 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा प्रखंड के चकफतह गांव निवासी लालदेव राम को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक कुमार सिंह द्वारा वैशाली जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर यहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष को साधुवाद देते हुए नव मनोनीत श्री राम में आस्था व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। बधाई देने वालों में रणधीर सिंह,प्रमोद कुशवाहा,रविंद्र सिंह, सरोज कुमार, अनिल कुमार, अजय सिंह आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...