पटना, दिसम्बर 3 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने बुधवार को माधव आनंद को विधायक दल का नेता तो स्नेहलता को सचेतक के रूप में चयन किया। पार्टी की ओर से इस बाबत विधानसभा के सचिव को पत्र भेज दिया है। पार्टी के अनुसार मधुबनी से नवनिर्वाचित विधायक माधव आनंद रालोमो विधायक दल के नेता होंगे, जबकि सासाराम विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक स्नेहलता कुशवाहा सचेतक होंगी। गौर हो कि सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने पिछले माह विधायक दल की पहली बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को विधानसभा में पार्टी के विधायक दल का नेता और सचेतक चुनने के लिए अधिकृत किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...