सासाराम, जनवरी 15 -- सासाराम, नगर संवाददाता अगर रालोमा के बागी विधायक जदयू में आते हैं, तो उनका स्वागत है। उक्त बातें जदयू के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कही। वे तिलौथू जाने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रालोमा के बागी विधायक के सवाल के जवाब में कहा कि रालोमा के तीन विधायक हैं वो अपने को बागी बता रहे हैं, लेकिन पार्टी में बने हुए है। अगर वो जदयू में आते हैं तो उनका स्वागत है। कहा कि कांग्रेस के विधायक भी उनके संपर्क में हैं। खरवास खत्म होने के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल देखने को मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.