नोएडा, अप्रैल 16 -- ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए राजस्थान के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना का कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उनके आवास पर पहुंच कर स्वागत किया। रालोद के जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नोएडा स्थित जोगिंदर सिंह अवाना के आवास पर पहुंचे और उन्हें बुके भेंटकर पार्टी में शामिल होने पर बंधाई दी। जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी ने कहा कि पूर्व विधायक के पार्टी में शामिल होने पर राष्ट्रीय लोक दल और मजबूत होगी। इस मौके पर मनोज चौधरी पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता, हेमा पाठक प्रदेश महासचिव, विजेंद्र यादव महानगर अध्यक्ष नोएडा, महेश बरेला, निशांत भाटी, आजाद मलिक, राजेंद्र भाटी, फखरुद्दीन कोटिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.