हाथरस, दिसम्बर 1 -- हाथरस। सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 139 जंयती के मौके पर युवा रालोद के क्षेत्रीय महासचिव ब्रज क्षेत्र चौधरी सचिन पचहरा ने अपने कार्यालय पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। भारत सरकार से राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। उनके पद चिन्हों पर चलने का आव्हान किया । इस मौके पर हरी चौधरी, योगेश चौधरी, अजित फौजदार, महेंद्र चौधरी, नृपेन्द्र सिंह, ललित कुमार, अलीशेर खान, रिज़वान नरेंद्र कुमार राजकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...