गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पंचायत चुनाव अकेले लड़ेंगे। प्रदेश के सभी जनपदों में प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा। त्यागी मंगलवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक मैरिज होम में रालोद किसान प्रकोष्ठ द्वारा कराए सदस्यता अभियान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रालोद चौधरी चरण सिंह के विचारों से चल रही है। यही कारण है कि उनकी पार्टी गांव खुशहाल चाहती है। ऐसा होने से शहर की तरक्की भी होगी। उन्होंने घोषणा की कि पंचायत चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं होगा। प्रदेश के सभी 18 मंडल में 30 नवंबर तक सम्मेलन किए जाएंगे। 11 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.