मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिन पर 27 दिसंबर को संकल्प और संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। कांठ क्षेत्र के नवादा के फार्म हाउस पर कार्यक्रम की सफलता की रविवार को योजना बनाई गई। कार्यक्रम के संयोजन अभिनय चौधरी क्षेत्र के लोगों से विचार-विमर्श किया। बैठक में सामाजिक सहभागिता को और जनसंपर्क को व्यापक बनाने, कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। संयोजक अभिनय चौधरी ने कहा कि संगठन प्रमुख का जन्मदिन जनसेवा, संघर्ष और संकल्प का प्रतीक है। 27 दिसम्बर आयोजन सामाजिक एकता, अनुशासन और जनसमर्पण का प्रभावी संदेश देगा। बैठक में संदीप प्रजापति, केवल सैनी, नितिन गुजर, अरुण प्रधान, रणजीत सिंह, कैलाश सैनी, राजीव प्रजापति, चाहत, सद्दाम, हैपिज इम्माउद्दीन, लक्षेन्द्र सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के...