बुलंदशहर, फरवरी 9 -- राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव संगठन राजीव चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक का सोमवार को जिलाध्यक्ष चौधरी पंकज प्रधान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। रोड शो भी निकाला गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी रहे। कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड स्थित शांतिदीप रिज़ॉर्ट पर इकट्ठे होकर दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया और सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जोरदार तरीके से रोड शो किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। शहीद चौक कालाआम पर शहीद भगत सिंह और अंसारी रोड चौराहे पर डा.बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। मुख्य अतिथि एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का पगड़ी बांधकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.