मेरठ, फरवरी 1 -- दौराला। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान से रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात और क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। रालोद पदाधिकारियों ने सांसद के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। रालोद के क्षेत्रीय महासचिव हस्तिनापुर संजय पनवाड़ी के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता भूरा चिंदौड़ी, संजीव योगी, प्रवीण बडकली, मोहित, इरशाद, सद्दाम बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के आवास पर पहुंचे और मुलाकात की। कहा कि रालोद का भाजपा से गठबंधन है,इसके बाद भी प्रशानिक अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। सांसद ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने, अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से लोगों को जोड़ने की बात कहते हुए मामले को हाईकमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...