मथुरा, नवम्बर 12 -- राष्ट्रीय लोकदल की बैठक बुधवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें 16 नवंबर को कोसीकलां की विशाल जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तय की गई। ब्रज क्षेत्र प्रभारी ब्रजेश चाहर ने कहा कि मथुरा में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना गौरव का विषय है। बलदेव क्षेत्र को रालोद का मिनी छपरौली कहते हैं। जयंत चौधरी को इस क्षेत्र पर पूर्ण भरोसा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर जनसभा ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह जनसभा जिले के राजनैतिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। इसकी सफलता की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने सभी से जयंत चौधरी के समर्थन में उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.