हापुड़, जुलाई 15 -- राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता अभियान के तहत गांव सरावनी में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को रालोद की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें रालोद की नीतियों बताकर पार्टी से जोड़ने का काम किया गया। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद हमेशा से किसान, मजदूर और गरीबों की पार्टी रही है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जो सपना देखा था, उसे आज रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पूरा कर रहे है। किसानों के हित में लगातार आवाज बुलंद कर रहे है। रालोद के प्रदेश महासचिव शिवकुमार त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बाद चौधरी अजित सिंह ने हमेशा गरीब, किसान, युवाओं, मजदूरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.