जौनपुर, दिसम्बर 24 -- जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती सिंचाई विभाग परिसर में मनाई गई। परिसर में स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजिल दी। आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता रालोद के जिलाध्यक्ष रघुनाथ यादव ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने चौधरी साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वह किसानो के नता माने जाते हैं। उनके द्वारा तैयार किया गया जमीदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धान्त पर आधारित था। उन्होंने लेखपाल के पद का सृजन किया। जिलाध्यक्ष रघुनाथ यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का व्यक्तित्व सादगी पूर्ण गांधीवादी किसान नेता का था। इस मौके पर अशोक यादव, अशोक प्रधान, सत्य नारायण यादव सहित अन्य लोग मौजूद...