मेरठ, सितम्बर 10 -- राष्ट्रीय लोकदल ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र लोधी ने की और संचालन जिला महासचिव जयराज सिंह एडवोकेट ने किया। बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जनपद की सभी विधानसभाओं पर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए। सिवालखास विधानसभा पर रणवीर दहिया, हस्तिनापुर विधानसभा पर नरेंद्र खजूरी, मेरठ कैंट विधानसभा पर जयराज सिंह एडवोकेट और सतेंद्र तोमर, मेरठ शहर विधानसभा पर नईम सागर, सरधना विधानसभा पर आतिर रिजवी, मेरठ दक्षिण विधानसभा पर विनय प्रधान और किठौर विधानसभा पर अभिमन्यु ललसाना को प्रभारी नियुक्त किया। सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय मल्लापुर, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड, नरेंद्र ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.