अमरोहा, नवम्बर 21 -- हसनपुर। युवा रालोद ने गुरुवार को एसआईआर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव गारवपुर में मतदाताओं को जागरूक किया। मुख्य अतिथि चौधरी सरजीत सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। ग्राम एवं क्षेत्र के लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सरजीत सिंह ने कहा कि एसआईआर घबराने की नहीं, बल्कि इसे समझने और अपनाने की आवश्यकता है। यह हमारे अधिकारों की रक्षा, पहचान की सुरक्षा और जनता की आवाज को ताकत देने का माध्यम है। जब मतदाता जागरूक होता है, तभी लोकतंत्र और अधिक मजबूत बनता है। बाद में उन्होंने एसआईआर के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष इरकान अली, आलोक चौधरी, सतपाल चौधरी, तसलीम अहमद, शकील अहमद, जाकिर हुसैन, यामीन अहमद, मोबीन अहमद, नौशाद मलिक, हमीद मलिक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.