हरदोई, मई 30 -- हरदोई। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। नहर विभाग के बंगले में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदास दीक्षित ने की। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जीवन भर किसानों के लिए काम करते रहे। इसीलिए किसानों के मसीहा कहलाए। किसानों के हित के लिए कई बार सरकार से भी लड़े। उनके बताए रास्ते पर चलकर हमे किसानों व मजदूरों के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर अनिल कुमार अवस्थी, सियाराम त्रिपाठी, दिलीप मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, शिवकुमार तिवारी, सुनील शुक्ला, शैलेंद्र वाजपेयी, कृष्णकांत मिश्रा, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.