रुडकी, मई 27 -- राष्ट्रीय लोकदल ने हरिद्वार जिले में पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने इसकी घोषणा की। बताया कि खेल प्रकोष्ठ हरिद्वार के जिलाध्यक्ष शारीक चौधरी और प्रदेश महासचिव रूपीन चौधरी को नियुक्त किया है। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में मजबूती के साथ बढ़ रहा है। हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की नीतियों से प्रभावित होकर आए दिन युवा राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल जमीनी स्तर से उठा है और उत्तराखंड में बहुत बड़ी ताकत बनेगा। खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.