वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी। राष्ट्रीय लोकदल की काशी क्षेत्र की बैठक महानगर अध्यक्ष अविनाश सिंह 'अन्नू' के मोढ़ैला स्थित आवास पर हुई। इसमें पार्टी को मजबूती देने, सदस्यता अभियान में बढ़ोतरी और देश के विकास और राजनीति की चर्चा हुई। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव गणेश चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव श्याम किशोर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष हृदयानंद यादव, रवींद्र सिंह, रामाआसरे विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...