सहारनपुर, जनवरी 5 -- सहारनपुर की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम ने पार्टी से नाता तोड़ते हुए सोमवार को दिल्ली में समर्थकों सहित चंद्रशेखर आज़ाद की अगुवाई वाली आज़ाद समाज पार्टी (आसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। राव केसर सलीम लंबे समय तक रालोद के जिलाध्यक्ष रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से पार्टी में उपेक्षा से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया। उनके नेतृत्व में रालोद के कई नेता और कार्यकर्ता भी आसपा में शामिल हुए। यह ज्वाइनिंग कार्यक्रम आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष फ़रमान राव सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.