बागपत, अक्टूबर 10 -- राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान के लिए बागपत की जैन धर्मशाला में शुक्रवार को जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें अतिथियों ने राष्ट्रीय लोक दल की नीति व सिद्धांतों के प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को दायित्व सौपे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी (एससी-एसटी प्रकोष्ठ) प्रबुद्ध कुमार रहे। जिलाध्यक्ष सुभाष गुज्र्जर ने कहा कि प्रदेश में रालोद का सदस्यता अभियान चौधरी चरण सिंह की नीतियों और सिद्धांतों पर आधारित है, जिससे संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और किसान, मजदूर, युवा व दलित वर्ग के हितों के लिए संघर्ष को और आगे बढ़ाएं। हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने लेखराज प्रधान को एससीएसटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.