पीलीभीत, जनवरी 28 -- पीलीभीत। बसंत पंचमी सकुशल समाप्त होने के बाद भले ही प्रशासन और पुलिस अपनी पीठ थपथपा रहा हो लेकि शहर में चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री और प्रयोग के साथ ही हादसे हो रहे हैं। शहर के गांधी स्टेडियम मार्ग पर बाइक से जा रहे हैं युवक की गर्दन चाइनीज मांझे से उलझ गई। जिससे युवक बाइक से गिर पड़ा और घायल हो गया। आसपास के राहगीरों ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिलाध्यक्ष राम मिश्रा मंगलवार को बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वह गांधी स्टेडियम मार्ग पर पहुंचे, तभी अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। किसी तरह उन्होंने बचने का प्रयास किया। जिससे उनकी बाइक भी फिसल गई। वह सड़क पर ही गिरकर चोटिल हो गए। मांझे से उनकी गर्दन भी चपेट में आ गई। जिससे गर्दन में भी चोट आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.