मेरठ, फरवरी 5 -- रोहटा। राष्ट्रीय लोकदल के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ काम कर चुके रोहटा निवासी वरिष्ठ रालोद नेता कृष्ण कुमार हितैषी का मंगलवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी और कार्यकर्ताओं में गम छा गया। उन्होंने आरएलडी की तीन पीढ़ियों के साथ काम करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान की थी। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी व बागपत लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने उनके निधन पर शोक जताया और उनके परिवार को सांत्वना दी हैं। कृष्ण कुमार हितैषी अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे व तीन बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके बड़े बेटे अरविंद कान्त हितैषी ने बताया कि दिल्ली स्थित अकबर रोड पार्टी कार्यालय पर पिता की आजीवन एंट्री थी। रालोद के वरिष्ठ नेता व एससी-एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.