शामली, फरवरी 7 -- राष्ट्रीय लोकदल के हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक के कांधला में पहली बार पहुंचने पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दिल्ली बस स्टैंड पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने फूल-मालाओं, नारों और जोश के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद तरसपाल मलिक ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि पार्टी उनके आदर्शों-किसान, मजदूर और वंचितों के हितों की रक्षा-पर ही चल रही है। उन्होंने जोर दिया कि आरएलडी जन-जन की पार्टी है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं से किसान, युवा व आम जनता के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान किया तथा शामली में पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूत आधार देने का वादा किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महासचिव डॉ. विक्रांत जावला, जिला अध्यक्ष व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.