मेरठ, जनवरी 8 -- दौराला। दौराला स्थित रालोद के क्षेत्रीय कार्यालय पर बुधवार को रालोद के नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। युवा जिलाध्यक्ष ने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की बात कही। रालोद के वरिष्ठ नेता संजय पनवाड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर क्षेत्र आसिफ चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत के निर्देश पर ललसाना निवासी अभिमन्यु ललसाना को युवा जिलाध्यक्ष मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी। प्रवीण चौधरी, बाबूराम प्रजापति, संजीव योगी, दिनेश, अमित, सोनू, देवेन्द्र चौधरी आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...