मेरठ, फरवरी 4 -- सरधना। सरधना बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज के स्वागत समारोह का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद अनिकेत भारद्वाज पहली बार सरधना पहुंचे जहां बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी। बार अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम त्यागी ने कहा कि संगठन और समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है। बार के पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह, अशोक त्यागी, वेदपाल सिंह, कुलदीप त्यागी, सोहित त्यागी, प्रशांत त्यागी, विश्वेश कौशिक, अरविंद प्रताप सिंह, राजीव त्यागी, पोयमल चंदेल, शबाना एडवोकेट ने विचार रखे। अध्यक्षता सरधना बार अध्यक्ष विक्रम त्यागी एडवोकेट व संचालन मोहित शर्मा ने किया।

हिं...