बिजनौर, फरवरी 3 -- राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव नागेन्द्र पवार के निवास स्थान पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रालोद के जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप का स्वागत किया गया। मंगलवार को योगेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर क्षेत्र नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर ओमपाल सिंह कश्यप को साथ लेकर बैठक में पहुंचे। जहां पर राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। योगेन्द्र सिंह चेयरमैन ने कहा की पार्टी मे अनुशासन हीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह कश्यप का सहयोग करें और पार्टी को मजबूत करने का काम करें। इस दौरान डा० नीरज चौधरी , संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.