सहारनपुर, अगस्त 2 -- सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल की मासिक बैठक शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाहजमां खान ने की। कार्यक्रम में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अंजुम त्यागी को महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष और गौरव चौहान को बेहट विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि रालोद की नीतियां महिलाओं के लिए बेहतर है। बैठक में चौधरी अयूब हसन, रजनीश चौहान, भूषण चौहान, हरपाल वाल्मीकि, दिनेश शर्मा, युवी सिंह, डॉ. अनिल सैनी, हर्षित राणा, साक्षी, शालू चौधरी आदि रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.