मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 3 -- बुधवार को रालोद की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर को चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम सभी को एसआईआर के लिए मतदाताओं को मदद करनी चाहिए। जिससे कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं का वोट सुरक्षित रह सके। संदीप मलिक ने यह भी कहा कि आगामी 23 दिसंबर को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 123 वां जन्मदिन मनाया जाएगा। सभी गांव व सभी विस क्षेत्र मनाया जाएगा। पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी बनाकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का भी निर्णय लिया। बैठक में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक , उमादत्त शर्मा, राम निवास पाल, अमित ठाकरान, सुधीर भारती, गौरव मांडी, सुरेन्द्...