सहारनपुर, मई 2 -- सहारनपुर गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक का आयोजन दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर किया। जिसमें सदस्यता अभियान के क्रम में जनपद सहारनपुर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सदस्यता की किताब दी गई। बैठक में पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और प्रार्थना की गई। जिला अध्यक्ष शाहजमाखान ने बताया कि हाईकमान निर्देशानुसार जो कार्यकर्ता कम से कम 20 सदस्य बनाएगा वही पार्टी का सक्रिय सदस्य होगा और सक्रिय सदस्य ही पार्टी में पद ले सकेगा चुनाव लड़ने का अधिकारी होगा। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, प्रदेश सचिव चौधरी अयूब हसन, हरपाल वाल्मीकि, इकराम राठी, दिनेश शर्मा, भूषण चौहान, मनोज वर्मा, पुनीत चौधरी,अनिल सैनी, राव इरफान, नियाजहसन, विशाल कंबोज, पंकज चौधरी, डॉअनिल सैनी...