शामली, जनवरी 5 -- राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान तीनों विधानसभाओं में विधानसभा बूथ कमेटी प्रभारियों की नियुक्ति की गई। कैराना विधानसभा से अशोक चेयरमैन, शामली विधानसभा से नीरज पंवार तथा थानाभवन विधानसभा से डॉ. सऊद हसन को मनोनयन पत्र सौंपे गए। बैठक में आगामी जिला पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिला पंचायत वार्ड पर 11 सदस्यीय टीम गठित करने और बूथ कमेटियों के गठन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की नीति संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक सशक्त बनाने की है। बैठक में तय की गई रणनीति आगामी जिला पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.