नोएडा, जनवरी 29 -- नोएडा। रालोद के महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महिला अधिवेशन एक फरवरी को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। कार्यक्रम की संयोजित सोनिका आनंद ने बताया कि महिला अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, उनकी धर्मपत्नी चारू चौधरी और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष इंदिरा कपिलावे मुख्य रूप से शामिल होंगे। महिला अधिवेशन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक मजबूती और महिलाओं की सक्रिय राजनीतिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर और 14 प्रदेशों की महिला कार्यकारिणियों के पदाधिकारी और अन्य महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.