मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा स्व. नेता चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही कांवड़ सेवा शिविरो में जाकर फलों का वितरण किया । स्थानीय महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर पार्टी के नेता स्व. चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। राष्ट्रीय लोकदल के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अमित ठाकरान ने कहा कि चौ. अजित सिंह ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के विचारों व संघर्ष को गति प्रदान की। किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने कृषि व किसान की उन्नति के लिए हमेशा आवाज उठाई। उनका जीवन प्रेरणास्रोत रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से सुंदर गुर्जर,विकास मुखिया,इरफ़ान अली अप्पी प्रधान,चाचा मुकीज़,नीटू ठेकेदार,नीशू,गौरव, राजीव रह...