रांची, जून 28 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। विधायक सुरेश बैठा की पहल पर खलारी प्रखंड के राय पंचायत में 6 दिन बाद ट्रांसफॉर्मर लगने के साथ पानी की सप्लाई शुरू हो गई। राय पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफॉर्मर छह दिन पूर्व जल गया था। इस कारण पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई थी। पानी की समस्या को देखते राय निवासी कांग्रेस के जोनल प्रभारी मोहम्मद रजा ने विधायक सुरेश बैठा से संपर्क किया। इसके बाद विधायक की पहल पर बिजली विभाग से तत्काल ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया। शनिवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में ट्रांसफॉर्मर लगाकर पानी सप्लाई शुरू की गई। पानी सप्लाई शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक और मोहम्मद रजा को इसके लिए आभार जताया है। ट्रांसफॉर्मर लगाने के मौके पर सुरेंद्र कुमार महतो, विजय पाहन, मुमताज अहमद, गुलाब, चमन महतो, ढोलू, राजेश सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.