लखनऊ, मई 5 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि अजय राय ने भारतीय सेना का अपमान किया है। इससे कांग्रेस की दूषित मानसिकता देश के सामने उजागर हुई है। चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के गोबर को लेकर दिए गए उपहास भरे बयान पर भी तीव्र प्रतिक्रिया जाहिर की है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस तथा इंडी गठबंधन का आधिकारिक स्टैण्ड है कि हम सरकार के साथ है, जबकि उनके नेता अपने बयानों से भारतीय सेना को लक्षित करके सेना का मनोबल गिराने के लिए लगातार हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी एक दिन पूर्व ही राफेल ने उत्तर प्रदेश से उड़ान भरकर पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया और आज उसी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने राफेल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.