रामपुर, अप्रैल 13 -- हनुमान जी के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का गांव वासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शनिवार को राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा की ओर से ग्राम नवदिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में विशाल और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। राजस्थान के पीठाधीश्वर आचार्य रामनिवास ने राम नाम की महिमा का वर्णन किया। राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता क्रान्ति शेखर सारंग, प्रदेश महासचिव अरविंद पटेल, जिला अध्यक्ष लीलाधर सुमन, शकील अंसारी, विपिन गंगवार, अनुपम गुप्ता, देव गुप्ता व महेन्द्र सागर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.