हाथरस, फरवरी 10 -- सादाबाद। आज कलेक्ट्रेट परिसर में राया-सादाबाद मार्ग पर रोडवेज बस संचालन की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अतुल वत्स के माध्यम से प्रदेश के परिवहन मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि देश की आजादी के बाद से अब तक राया-सादाबाद मार्ग पर नियमित रूप से कोई रोडवेज बस संचालित नहीं की गई है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि राया से सादाबाद मार्ग की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है तथा इस मार्ग पर करीब 15 से 20 गांव सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। आसपास के गांवों को मिलाकर लगभग 50 से 60 गांवों के लोग इस मार्ग पर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों, विद्यार्थियों, नौकरी-पेशा लोगों एवं व्यापारियों को राया, सादाबाद, मथुरा, आगरा और अन्य शहरों में आने-जाने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.