देहरादून, फरवरी 9 -- रुड़की। लक्सर क्षेत्र के रायसी रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार सुबह एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...