संभल, अगस्त 10 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र के नई बस्ती में शनिवार को दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। रायसत्ती थाने में यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाक्षेत्र के नई बस्ती निवासी सतीश का शनिवार दोपहर को मोहल्ले के विनोद से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों में शराब पीने के बाद विवाद हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। सतीश सिर में ईंट लगने से घायल हो गया। मारपीट पथराव की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.