रिषिकेष, फरवरी 21 -- डीएम सबिन बंसल ने शनिवार को सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज से मुलाकात की। इस दौरान देहरादून जिले में भाजपा शासनकाल में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वामी रसिक महाराज ने रायवाला खांड गांव नंबर एक में हाईवे के किनारे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी भी दी है कि उनकी मांगें नहीं मांगी गई तो धरना-प्रदर्शन करने को ग्रामीण बाध्य होंगे। इस बाबत उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र भी सौंपा। उन्होंने डीएम को बताया कि एक ओर जहां सरकार ने कुंभ क्षेत्र में मांस मदिरा के विक्रय पर रोक लगा रखी है। वहीं, दूसरी ओर हरिद्वार से देवप्रयाग तक जगह-जगह हाईवे किनारे नियमों को ताक पर रखकर मांस मदिरा की दुकानें खुली हुई हैं। रायवाल...