सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- रायवाला कपड़ा मार्केट में व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का नौवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे बाजार क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर डॉ. अजय कुमार के रायवाला कपड़ा मार्केट पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और फूलों की वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सामाजिक सरोकार को दर्शाते हुए जरूरतमंद गरीब लोगों को कंबलों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बाजार क्षेत्र में लाइट व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा, शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे व्यापारियो...