रायबरेली, फरवरी 15 -- रायबरेली। उप जिलाधिकारी सलोन मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले राजस्व ग्रामों में 167 तालाबों को 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा नीलामी के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 27 से 28 फरवरी को तहसील के सभागार में आयोजित किया जायेगा। जिसमें इच्छुक पात्रों से सुबह 10 से एक बजे तक आवेदन पत्र लिये जायेंगे। तालाबों की नीलामी के लिए नायब तहसीलदार को नीलाम अधिकारी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.