रायबरेली, जनवरी 5 -- रायबरेली, संवाददाता। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभागार में बैंक की प्रबंध समिति की बैठक जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र को बढ़ावा देने, बैंक एवं बी-पैक्स के माध्यम से किसानों को दी जा रही अल्पकालीन फसली ऋण, उर्वरक, बीज, कीटनाशक एवं अन्य सुविधाओं को निरन्तर बनाये रखने के लिए निर्णय लिये गये। राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से चलाई जा रही अनेक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बैंक प्रबन्ध समिति द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। साथ ही वाहनों के ऋण की ब्याज दर करने करने का निर्णय लिया गया। सोमवार को हुई बैठक में अल्पकालीन फसली ऋण वितरण, वसूली, एनपीए वसूली एवं निक्षेप वृद्धि की समीक्षा की गयी। समीक्षा के बाद योजनाओं में वृद्धि, विविधीकरण के ...