रायबरेली, जनवरी 5 -- लालगंज,संवाददाता। लालगंज बाईपास ओवरब्रिज के दोबारा क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद किए गए आवागमन से नाराज से व्यापारियों ने ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ऐहार टोल प्लाजा की वसूली पर रोक लगाए जाने की शिकायत डीएम से की। हालांकि अधिकारियों की ओर से इसमें फरियादियों को कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया। इससे फरियाद लेकर पहुंचे लोग मायूस भी दिखे। वहीं समाधान दिवस में 109 शिकायती पत्र आए। इसमें करीब एक दर्जन से अधिक शिकायतों का निस्तारण भी किया गया। सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित किए गए समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी डॉ यशवीर सिंह ने की। समाधान दिवस में आई शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से सम्बन्धित थे। इसमें कई फरियादी ऐसे आए थे, जो कई बार अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत भी कर चुके है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.