रायबरेली, जनवरी 5 -- रायबरेली संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की कई समस्याओं को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी से मुलाकात की। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला के साथ शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त एवं लेखाधिकारी डॉ. पीयूष शर्मा से मिला। इसमें उनके साथ प्रदेशीय मंत्री राम मोहन सिंह, जिला मंत्री डॉ. सुनील दत्त एवं कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा रहे। प्रदेशीय मंत्री राम मोहन सिंह ने जिले के शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं वित्त एवं लेखाधिकारी के सामने रखीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के चयन वेतनमान की पत्रावलियां काफी समय से लंबित हैं। उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए। सेवानिवृत शिक्षकों के देयकों का निस्तारण शीघ्र किया जाए। नवनियुक्त शिक्षकों के प्रान खातों को अद्यतन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.