रायबरेली, जनवरी 5 -- सिंहपुर संवाददाता। थाना क्षेत्र में रास्ते में रोक कर युवक को पीटा गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे बहेलिया मजरे पेंडारा गांव निवासी शिववरदान सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि रविवार की शाम अपने मित्र कौशलेन्द्र सिंह के साथ उनके घर जा रहे थे। इसी बीच अहोरवा भवानी मंदिर मोड़ के पास पहुंचे थे। तभी कस्बा निवासी गौरव गुप्ता गाड़ी के सामने खड़े होकर रुकने का इशारा किया। आरोप है कि गाड़ी से उतरते ही गौरव गुप्ता ने हाथ में लिए डंडे से उसे जमकर पीटा। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू ...