अलीगढ़, फरवरी 19 -- अकराबाद, संवाददाता। बुधवार को दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने जा रहे जिरौली हीरासिंह गांव के युवक की रायबरेली में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में कुल तीन लोगों की जान चली गई। मृतक की पहचान रामू पुत्र सुभाष चंद्र उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। वह डी.एस. कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। जानकारी के अनुसार रामू मंगलवार को ट्रेन से रायबरेली पहुंचा था। बुधवार सुबह वह कार से शादी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार रामू पांच भाई-बहनों में एक था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.