रायबरेली, जनवरी 30 -- यूपी के रायबरेली में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ही पूरे गांधी परिवार के खिलाफ याचिका दायर की गई है। सरकारी जमीन के मामले में हेराफेरी करने वाले व उनका सहयोग करने के मामले में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी व राहुल गांधी, जिलाधिकारी समेत 45 लोगों के विरुद्ध वाद दायर किया गया है। एपीएमएल कोर्ट ने याचिका पर कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। सुनवाई के लिए नौ फरवरी की तिथि नियत की है। पाजा फाउंडेशन के प्रदेश के अध्यक्ष बृजेंद्र शरण श्रीवास्तव व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह ने एमपीएमएल कोर्ट में वाद दायर किया है कि सरकारी भूमि व तालाब की भूमि पर फर्जी तरीके से भवन बनाया गया। फर्जी प्रपत्रों के माध्यम से सीबीएसई की मान्यता ली गई है। इस पूरे मामले में रमेश समेत कई अधिकारी व अन्य लोग शामिल है। इस मामले में सांसद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.