संवाददाता, जनवरी 12 -- यूपी के रायबरेली में झाड-फूंक के चक्कर में ओझा विजय की हत्या हुई थी। पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर विजय का गायब सिर भी एक कुंए से बरामद कर लिया। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने वैन का उपयोग किया गया था उसे भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पूजा सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उनके मामा विजय सिंह की हत्या कर दी गयी है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की थी। एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त राजन सोनकर उर्फ निरहू ने बताया कि बाबा विजय सिंह झाड़-फूंक का काम करते थे। उसने अपनी मां को दिखा कर विजय सिंह से झाड़-फूंक करवाया था। जिसके बदले में उसने कई बार बाबा को रुपये दिया था,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.