रायबरेली, जनवरी 5 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के खालेगांव मजरे शेखपुर समोधा गांव में सोमवार दोपहर लगभग दो बजे गांव में फकीर का भेष बनाकर भीख मांग रहे दो संदिग्ध युवकों को शक होने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों द्वारा जब युवकों से पूछताछ की जाने लगी तो उन्होंने पहले अपना नाम सलीम और अली बताया और पोखरा थाना हैदरगढ़ का निवासी बताया। ग्रामीणों द्वारा दोबारा शक्ति के साथ पूछने पर उन्होंने अपने नाम व पता में बदलाव करते हुए अपने निवास स्थान का भी बदलाव किया। ग्रामीणों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी तो उन संदिग्ध दोनों युवको ने ग्रामीणों को अपना नाम राजकुमार और अक्षय कुमार बताया। इसके साथ ही रायपुर चितवनिया थाना शिवगढ़ का निवासी बताया। बार-बार अपना नाम और पता बदल रहे संदिग्धों को डाय...